पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में पुलिस अधीक्षक ने सुनगढ़ी थाने की पूरनपुर गेट चौकी और सदर कोतवाली की खकरा चौकी के प्रभारियों के बारे में शिकायतें मिलने पर लाइन हाजिर कर दिया। कई चौकियों पर नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।
पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने सदर कोतवाली की पुलिस चौकी खकरा के प्रभारी दीपचंद को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। उनके स्थान पर थाना पूरनपुर में कस्बा चौकी प्रभारी सौरभ कुमार को नियुक्त किया गया है। पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक विपिन कुमार को पूरनपुर कस्बा चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
सुनगढ़ी थाने की पूरनपुर गेट पुलिस चौकी के प्रभारी हरिवंश कुमार को पूरनपुर गेट चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया। जहानाबाद थाने की पुलिस चौकी ललौरीखेड़ा के प्रभारी जयदेव सिंह को थाना पूरनपुर में नियुक्ति दी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक के वाचक देवेंद्र सिंह को ललौरीखेड़ा पुलिस चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया।

पिता पुत्र पर हमला करने के मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
वहीं पीलीभीत की एक अन्य खबर है, जिसमें दियोरिया कलां थाना क्षेत्र के गांव सकिया निवासी आदेश ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि गांव में ही एक किराने की दुकान पर कुछ घरेलू सामान लेने के लिए गया था। इसी बीच गांव के ही दो लोगों आशाराम, प्यारेलाल भी दुकान पर आ गए। दुकानदार से पहले सामान देने को कहा। इसका विरोध किया तो दोनों लोग उसके साथ गाली गलौज व मारपीट करने लगे। बचाने आए उसके पिता रामानंद के साथ भी गाली गलौज कर मारपीट करने लगे। धारदार से उसके तथा पिता के सिर पर प्रहार कर घायल कर दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित आसाराम और प्यारेलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।