लखनऊ। ईद उल फितर का त्योहार सोमवार को पूरे प्रदेश में उत्साह के साथ मनाया गया। मुस्लिमों ने मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी। इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रही। ड्रोन और सीसीटीवी से छतों की निगरानी की गई। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।
मेरठ और सहारनपुर में फलस्तीन का झंडा लहराया गया। कुछ जगहों पर हाथ पर काली पट्टी बांधकर वक्फ बिल संशोधन का विरोध जताया। मेरठ में नमाज के बाद कब्रिस्तान से फातिहा पढ़कर आ रहे दो पक्ष आपस में ही भिड़ गए। लाठी डंडे चलने के साथ ही कई राउंड फायरिंग भी की गई। मुरादाबाद में पुलिस से नोकझोंक के बाद नमाजियों ने जमकर हंगामा किया।
हिंसा की आग में झुलसे संभल शाही ईदगाह में 50 हजार से अधिक नमाजियों ने मुल्क और कौम की तरक्की के साथ देश में अमन-चैन व भाईचारे की दुआ मांगी। मुस्लिम समाज के कुछ लोगों ने ईदगाह पर नमाजियों पर पुष्पवर्षा भी की। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस-पीएसी, आरएएफ व आरआरएफ की 10 कंपनियां तैनात रहीं। आगरा में नौ बजे ताजमहल में नमाज पढ़ी की गई। इस मौके पर ताजमहल में प्रवेश निश्शुल्क रहा। अलीगढ़ में कुछ नमाजियों ने काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ी। हाथरस में धर्मगुरुओं ने समझाकर काली पट्टियां उतरवा दीं।

मुरादाबाद में ईदगाह पर सोमवार सुबह नमाज पढ़ने जा रहे लोगों को रोकने पर हालात बिगड़ने से बच गए। अधिकारियों ने ईदगाह का मैदान भरने की बात कहकर नमाजियों को रोका तो उनकी पुलिस से नोकझोंक हो गई। नमाजियों ने मैदान में जगह होने की बात कहते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। हालात बिगड़ते नजर आए तो अधिकारियों ने भारी पुलिस बल के साथ मोर्चा संभाला।
आनन-फानन में दोबारा से नमाज अदा कराकर किसी तरह माहौल को शांत किया। इसे लेकर नमाजियों ने नारेबाजी भी की।सहारनपुर में मुस्लिम समुदाय ने जुलूस निकालकर फलस्तीन का झंडा लहराते हुए समर्थन में नारे लगाए। कई नमाजियों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर वक्फ संशोधन बिल का विरोध जताया।
पुलिस ने झंडा लहराने वालों की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इससे पहले नमाज पढ़ने के लिए ईदगाह जाने के दौरान कई स्थान पर नमाजियों की पुलिस से झड़प हुई। वहीं, मेरठ में ईदगाह में नमाज पढ़ने से पहले फलस्तीन में शांति की अपील करते हुए हाथ में बैनर लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया गया। यह पोस्टर मस्जिद के अंदर जाते और आते लोगों को दिखाया जा रहा था।
मेरठ के सिवालखास में नमाज के बाद कब्रिस्तान से फातिहा पढ़कर कर आ रहे मुस्लिम समाज के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट के बाद कई राउंड फायरिंग और पथराव भी हुआ जिसमें कई घायल हो गए। तीन लोगों को गोली लगने की सूचना है।