पुलिस ने महिला को खोजा
वीडियो वायरल होने पर एसडीएम सदर सुक्रमा प्रसाद और सीओ सदर राजेश कमल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एसडीएम ने मामले की कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। वीडियो वायरल होने के एक घंटे के भीतर पुलिस ने महिला को खोज निकाला।
बेटा बोला- मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं मां
महिला शहर के सूफीगंज मुहल्ला निवासी स्व. बब्बू की पत्नी मुन्नी है, जिसकी उम्र 75 साल है। महिला पुलिस उसे थाने ले आई। पुत्र सत्तार ने बताया कि चार साल से उनका कानपुर में उपचार चल रहा है। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं।
ड्यूटी पर तैनात सात होमगार्डों को डीएम ने किया सस्पेंड
कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मेडिकल सर्टिफिकेट देखने के बाद महिला को उसके पुत्र सत्तार की सिपुर्दगी में दे दिया गया। उधर, कार्यालय में प्रवेश करने व नमाज पढ़ने के मामले को लेकर डीएम घनश्याम मीना ने बताया कि ये सुरक्षा कर्मियों की लापरवाही का नतीजा है। ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड रामकिशोर, कामता, पन्नालाल, मान सिंह, गिरिजावती, राखी व मीना देवी को निलंबित कर दिया गया है।

