हरिद्वार जेल में बंद खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को जमानत मिलने के बाद आज रिहा कर दिया गया,

जेल में रहने के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके चलते 15 फरवरी को उन्हें हरिद्वार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था तब से उनका इलाज वहीं चल रहा था,

जमानत मिलने के बाद अधिवक्ता द्वारा जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी की गई, जिसके बाद उन्हें आधिकारिक रूप से रिहा कर दिया गया,

अब देखने वाली बात होगी कि रिहाई के बाद चैंपियन को अन्य अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा या फिर वे सीधे अपने रंगमहल पहुंचेंगे, उनकी रिहाई के बाद समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *