टेंपो के अंदर मिला व्यक्ति का शव
इधर, जेल रोड के पास टेंपो के अंदर एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। उनकी शिनाख्त बचीनगर मुखानी निवासी 43 वर्षीय जीत सिंह सैनी पुत्र इंदर सिंह सैनी के रूप में हुई। व्यक्ति टेंपो चलाता था। रविवार की शाम को वह टेंपो लेकर निकला था। मगर घर नहीं पहुंचा। सोमवार की सुबह जेल रोड के पास टेंपो के अंदर उसका शव बरामद हुआ।
तीन दिन पहले घर से निकले सोने का मिला शव
हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास पटरी के किनारे बेरीपड़ाव हल्दूचौड़ निवासी 25 वर्षीय सोनू बिष्ट उर्फ सूरज पुत्र श्याम सिंह बिष्ट युवक बेसुध मिला। उसे बेस अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। स्वजन के अनुसार सोनू तीन दिन पहले घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। घर से जाने से पहले वह अपने भाई का मोबाइल भी ले गया था। पुलिस ने जीत व सोनू का शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया है। जबकि नाले में मिले शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

