योजना पर खर्च किए जा रहे करीब 300 करोड़
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश के अन्य रेलवे स्टेशनों के साथ गुड़गांव रेलवे स्टेशन का कायाकल्प भी हो रहा है। इस योजना पर करीब 300 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। 26 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास के तहत किए जाने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया था।
स्टेशन अधीक्षक कार्यालय के पास दीवार के आगे पांच-छह स्टाल भी हैं। इन सब कारणों से प्लेटफार्म पर यात्रियों के खड़े होने के लिए जगह ही नहीं बची है। बमुश्किल पांच से दस फीट चौड़ाई वाले इस प्लेटफार्म पर लंबी दूरी की ट्रेनों के आगमन के दौरान काफी भीड़ हो जाती है।
स्टेशन अधीक्षक कार्यालय के पास दीवार के आगे पांच-छह स्टाल भी हैं। इन सब कारणों से प्लेटफार्म पर यात्रियों के खड़े होने के लिए जगह ही नहीं बची है। बमुश्किल पांच से दस फीट चौड़ाई वाले इस प्लेटफार्म पर लंबी दूरी की ट्रेनों के आगमन के दौरान काफी भीड़ हो जाती है।
चेतक, भुज बरेली एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों के आने पर होती है दिक्कत
चेतक एक्सप्रेस ट्रेन प्रतिदिन रात आठ बजे दिल्ली सराय रोहिला से चलकर गुड़गांव रेलवे स्टेशन से होते हुए रींगस स्टेशन से आगे उदयपुर जाती है। गुड़गांव रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु खाटूश्यामजी के दरबार जाने के लिए इसी ट्रेन से यात्रा करते हैं। इससे प्रतिदिन रात आठ बजे यहां भीड़भाड़ वाली स्थिति रहती है। हर महीने आने वाली दो एकादशी की तिथियों पर इस ट्रेन में खाटूश्यामजी जाने वाले श्रद्धालुओं की और अधिक भीड़ रहती है। इसे संभालना चुनौती भरा रहता है।
रविवार को प्लेटफार्म पर तैनात दिखे आरपीएफ और जीआरपी जवान
शनिवार रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हादसे के बाद रविवार को पड़ताल के दौरान आरपीएफ और जीआरपी जवान प्लेटफार्म पर भीड़ को नियंत्रित करते दिखे। दोपहर पौने एक बजे दिल्ली से रेवाड़ी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के आने पर प्लेटफार्म संख्या एक पर काफी भीड़भाड़ रही। पुलिसकर्मियों ने प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों से जानकारियां भी लीं। खाली घूमने आए लोगों को स्टेशन से बाहर भी किया। वहीं यह भी पता चला कि नई दिल्ली में हादसे के बाद सभी स्टेशनों पर पुलिसकर्मियों की छुट्टियां 27 फरवरी तक रद कर दी गई हैं।

