उत्तराखंड के 12 PPS अफसरों के तबादले, पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव
देहरादून/रुद्रपुर। उत्तराखंड शासन के गृह अनुभाग-1 ने प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के 12 अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन के आदेश संख्या 1077/XX(1)-2026-2(4)2002 टी.सी., दिनांक 14 सितंबर 2026 के तहत सचिव शैलेश बगौली ने जनहित में तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण आदेश जारी किया है।
तबादलों में कई जिलों के पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। ऊधमसिंह नगर के अपर पुलिस अधीक्षक उत्तम सिंह नेगी को सतर्कता सेक्टर देहरादून भेजा गया है। उनके स्थान पर देहरादून नगर के ASP प्रमोद कुमार को ASP नगर, रुद्रपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं हरिद्वार एटीसी में तैनात ASP अनुषा बडोला को ASP अपराध एवं यातायात, ऊधमसिंह नगर बनाया गया है।
अन्य प्रमुख तबादले
- स्वतंत्र कुमार सिंह — ASP सतर्कता सेक्टर देहरादून से ASP देहात-2 देहरादून।
- मनोज कत्याल — ASP हल्द्वानी से उपसेनानायक 31वीं वाहिनी PAC रुद्रपुर।
- हरबन्स सिंह — ASP अल्मोड़ा से ASP हल्द्वानी।
- शेखर चन्द्र सुयाल — ASP देहात हरिद्वार से ASP नगर देहरादून।
- अमित कुमार — ASP नैनीताल से ASP टिहरी।
- राजेश कुमार भट्ट — SP सतर्कता हाईकोर्ट से ASP पुलिस मुख्यालय।
- मिथिलेश कुमार सिंह — उपसेनानायक 31वीं वाहिनी PAC से SP सतर्कता हाईकोर्ट।
- अभय सिंह — ASP हरिद्वार से ASP हरिद्वार ग्रामीण।
- दीपक सिंह — ASP टिहरी से ASP नगर हरिद्वार।
सभी अधिकारियों को अविलंब नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने तथा पुलिस महानिदेशक के माध्यम से शासन को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
#Uttarakhand #PPS_Transfer #Rudrapur #UttarakhandPolice #RajsattaPost

