शामली पुलिस में बड़ा फेरबदल, एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने 18 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में किया परिवर्तन
शामली। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने 18 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है। जनहित में तत्काल प्रभाव से पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
निरीक्षक जितेन्द्र कुमार को थाना झिंझाना से प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ/बाल किशोर इकाई/ट्रांसजेंडर सेल बनाया गया है। उपनिरीक्षक करनवीर सिंह को पुलिस लाइन्स से चौकी प्रभारी कच्चीगढ़ी थाना गढ़ीपुख्ता भेजा गया है।
उपनिरीक्षक अजयपाल सिंह को चौकी प्रभारी कादरगढ़ थाना थानाभवन से थाना थानाभवन, देवेन्द्र कुमार को पुलिस लाइन्स से चौकी प्रभारी कस्बा थाना गढ़ीपुख्ता, शरद कान्त को पुलिस लाइन्स से चौकी प्रभारी बड़ी माता का मंदिर थाना कोतवाली शामली तथा शैलेन्द्र कुमार पूनिया को चौकी प्रभारी बड़ी माता का मंदिर से चौकी प्रभारी आरके डिग्री कॉलेज थाना कोतवाली शामली बनाया गया है।
कविता रानी को प्रभारी मिशन शक्ति केंद्र थाना कांधला, मुनेन्द्र कुमार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक द्वितीय थाना कांधला, नफीस अहमद को थाना कांधला तथा गिरीश बाबू को प्रभारी सीसी टीम थाना थानाभवन की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा अशोक कुमार और पुष्पेन्द्र कुमार को थाना कोतवाली शामली, विपिन शर्मा को थाना आदर्शमंडी, जितेन्द्र पाल सिंह को पुलिस लाइन्स, राहुल देशवाल को चौकी प्रभारी ऊन थाना झिंझाना, शाहनवाज अहमद को थाना थानाभवन, यशपाल सिंह सोम को चौकी प्रभारी कादरगढ़ थाना थानाभवन और अजीत सिंह को चौकी प्रभारी टपराना थाना झिंझाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस विभाग की ओर से संबंधित अधिकारियों को आदेशानुसार तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
#Shamli #ShamliPolice #UPPolice #UPNews #RajsattaPost

