हापुड़ पहुंची ‘हिंदू जागो, घर बेटी अस्तित्व बचाओ’ पदयात्रा
हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट से शुरू हुई ‘हिंदू जागो, घर बेटी अस्तित्व बचाओ’ पदयात्रा रविवार को हापुड़ पहुंची। यात्रा का नेतृत्व महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी के शिष्य यति महादेवानंद गिरि जी कर रहे हैं। हापुड़ स्थित छज्जुमल की धर्मशाला में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पदयात्रियों का स्वागत किया।
आयोजकों के अनुसार, पदयात्रा मां गंगा का जल लेकर गाजियाबाद स्थित दूधेश्वरनाथ मठ पहुंचेगी। सोमवार सुबह चंडी मंदिर में मां और महादेव का आशीर्वाद लेकर यात्रा शिवशक्ति धाम डासना की ओर रवाना होगी।
इस दौरान महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी, महामंडलेश्वर यति मां प्रत्यंगिरा गिरी जी, अनिल यादव, मोहित बजरंगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। पदयात्रियों में यति महादेवानंद गिरि जी के साथ संत एवं बड़ी संख्या में भक्त शामिल रहे।
स्वागत करने वालों में अरुण त्यागी, गजेंद्र गुप्ता, विपुल मित्तल, दीपक त्यागी अच्छेजा, चौधरी ज्ञानेंद्र त्यागी, मनोज वर्मा, कवि विकास विजय त्यागी, निखिल त्यागी, लालाराम वाल्मीकि, कवि अवनीत समर्थ, अनिल त्यागी सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे।
महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी ने अपने संबोधन में हिंदू समाज की एकता, शक्ति और धार्मिक जागरूकता पर जोर दिया। उन्होंने यात्रा के उद्देश्य को मंदिरों में भगवान महादेव और मां जगदंबा से हिंदू समाज के लिए भक्ति, सद्बुद्धि, शक्ति और विजय की प्रार्थना करना बताया। उन्होंने राजनीतिक दलों और देश की वर्तमान परिस्थितियों को लेकर भी अपनी तीखी राय रखी।

