मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर दुकानदारों के दो पक्षों में मारपीट, लात-घूंसे चलने का वीडियो वायरल; 11 लोग हिरासत में

मुजफ्फरनगर। शहर के शिव चौक पर बुधवार सुबह दुकानदारों के दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। दुकान पर पेशाब करने को लेकर मंगलवार रात शुरू हुआ विवाद बुधवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे फिर बढ़ गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और उनके बीच लात-घूंसे चलने लगे। इस दौरान पथराव किए जाने का आरोप भी सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि एक पक्ष खालापार थाने के हिस्ट्रीशीटर हाजी शेर के परिवार से जुड़ा है, जबकि दूसरा पक्ष नवीन कश्यप का है। सूचना मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के 11 लोगों को हिरासत में लिया।

हिरासत में लिए गए लोगों में एक पक्ष से दानिश, अमजद, फिरोज, नसीम, अमन, सावेज और अजीम शामिल हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से लक्ष्य, नवीन कश्यप, अभिनव और विशान्त को हिरासत में लिया गया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। विवाद के कारणों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगी।

#Muzaffarnagar #CrimeNews #UPPolice #BreakingNews #RajsattaPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed