गन्ने का लाभकारी मूल्य ₹400 नहीं, ₹500-600 के बीच होना चाहिए: सांसद हरेंद्र मलिक

मुजफ्फरनगर। गन्ने के दाम को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि गन्ने का मौजूदा ₹400 का मूल्य किसानों के लिए लाभकारी नहीं है। किसानों को उनकी लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य मिलना चाहिए और यह मूल्य ₹500 से ₹600 के बीच होना चाहिए।

सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि चीनी के दाम बढ़े हुए हैं और गन्ने की नई फसल आने वाली है। ऐसे में सरकार को गन्ना किसानों के हित में लागत के आधार पर उचित और लाभकारी मूल्य निर्धारित करना चाहिए।

उन्होंने कहा, “हम लोग ये चाहते हैं गन्ना किसान को लागत के आधार पर जो इनकी घोषणाएँ हैं उस आधार पर गन्ने का दाम लाभकारी मूल्य मिलना चाहिए। ₹400 लाभकारी मूल्य नहीं है। ये ₹500 और ₹600 के बीच में जाकर बैठता है जो लाभकारी मूल्य है।”

चीनी के स्टॉक से किसानों को एरियर देने की मांग

हरेंद्र मलिक ने चीनी के स्टॉक और किसानों के बकाये का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार के पास जो चीनी का स्टॉक था, उसे जिस हिसाब से बेचा गया है, उसी हिसाब से किसानों को एरियर के रूप में पैसा दिया जाना चाहिए।

सांसद के मुताबिक, गन्ना किसानों को उनकी लागत और मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए ऐसा मूल्य मिलना चाहिए, जिससे खेती किसानों के लिए लाभकारी बनी रहे।

2027 के चुनाव को लेकर भी दिया बयान

जब सांसद हरेंद्र मलिक से पूछा गया कि क्या इस बार गन्ने के दाम बढ़ेंगे, क्योंकि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं, तो उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से दाम बढ़ेंगे और सरकार भी बढ़ाएगी।

उन्होंने कहा, “निश्चित रूप से दाम बढ़ेंगे और सरकार नही बढ़ाएगी वो तो हमारा वोट बढ़ाएगा मैंने कहा ना ₹600 के आस-पास, ₹500-₹600 के बीच दाम होना चाहिए।”

सांसद हरेंद्र मलिक के इस बयान के बाद गन्ने के लाभकारी मूल्य का मुद्दा एक बार फिर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में चर्चा में आ सकता है। पश्चिमी यूपी के कई जिलों में गन्ना किसानों की बड़ी संख्या है और गन्ने के रेट व भुगतान से जुड़े मुद्दे किसानों के बीच लगातार महत्वपूर्ण रहे हैं।

#HarendraMalik #Muzaffarnagar #SugarcanePrice #GannaRate #UPNews #SP #RajsattaPost #Kisan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *