मुज़फ्फरनगर में बीवी ने प्रेमी संग मिलकर शौहर को उतारा मौत के घाट — SP देहात अक्षय संजय महाडीक ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा
मुज़फ्फरनगर जनपद के थाना रतनपुरी क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने 4 दिन में ही खुलासा कर दिया है। एसपी देहात IPS अक्षय संजय महाडीक ने आज प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया।
पुलिस के अनुसार दिनांक 8 सितंबर 2026 को थाना रतनपुरी को एक व्यक्ति की डेड बॉडी मिलने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुज़फ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
जांच में सामने आया कि मृतक का नाम राकिब है। उसकी पत्नी तबस्सुम का, मृतक के ही बहनोई शाहरुख के साथ पिछले डेढ़ से दो साल से अवैध संबंध था। अवैध संबंधों को बरकरार रखने के लिए दोनों ने राकिब को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
एसपी देहात ने बताया कि आरोपियों ने नींद की नशीली गोलियों को अधिक मात्रा में दूध में मिलाकर राकिब को पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपियों के पास से 2 नशीली गोलियां और रैपर भी बरामद हुए हैं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों तबस्सुम पत्नी स्व. राकिब और शाहरुख को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतक के 4 बच्चे हैं। गोलियां कहां से लाई गईं, इस बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रही है।
बाइट — अक्षय संजय महाडीक, एसपी देहात, मुज़फ्फरनगर

