108 महिलाओं का ऐतिहासिक धार्मिक संकल्प, 16 सितंबर से श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन

रोहित त्यागी

मुजफ्फरनगर। शहर में पहली बार 108 महिलाओं द्वारा मिलकर श्रीमद्भागवत कथा का भव्य धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर पूर्व पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने प्रेस वार्ता कर शहरवासियों से परिवार सहित कथा में शामिल होने की अपील की।

अंजू अग्रवाल ने बताया कि 16 सितंबर से 22 सितंबर तक आशीर्वाद बैंक्विट हॉल में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। इस दौरान परम श्रद्धेय हिमेश शास्त्री जी महाराज के मुखारविंद से संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 108 महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप से आयोजित यह धार्मिक आयोजन मुजफ्फरनगर शहर के लिए हर्ष और गर्व का विषय है। कथा के बाद 23 सितंबर को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसके साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

पूर्व पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने सभी मीडिया बंधुओं और शहरवासियों से अपील की कि वे परिवार सहित इस धार्मिक आयोजन में पहुंचकर भक्ति की गंगा में शामिल हों और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दें।

बाइट: अंजू अग्रवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष/चेयरमैन, मुजफ्फरनगर

  1. #Muzaffarnagar #MuzaffarnagarNews #ShrimadBhagwatKatha #BhagwatKatha #AnjuAgarwal #SanatanDharma #ReligiousEvent #RajsattaPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *