सम्राट मिहिर भोज जयंती पर गूंजा गुर्जर गौरव का जयघोष, राष्ट्रीय गुर्जर महासभा के आयोजनों में उमड़ा जनसैलाब

मीरापुर-खतौली विधानसभा क्षेत्र में चार स्थानों पर श्रद्धा और हर्षोल्लास से मनाई गई सम्राट मिहिर भोज जयंती, राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रविंदर सिंह गुर्जर रहे मुख्य अतिथि

मुजफ्फरनगर। गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज जी की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय गुर्जर महासभा की ओर से मीरापुर और खतौली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। चार अलग-अलग स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर सम्राट मिहिर भोज जी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान उनके गौरवशाली इतिहास, शौर्य और राष्ट्रसेवा को याद किया गया।

मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ढासरी में चौधरी अक्षित प्रधान, गुर्जर युवा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ। वहीं खतौली विधानसभा क्षेत्र के अंतवाड़ा गांव में आदरणीय महाराज सिंह जी के नेतृत्व में जयंती समारोह मनाया गया। पीपलेहड़ा में जिला अध्यक्ष राहुल राणा जी के आवास तथा धमात में चौधरी सत्येंद्र गुर्जर जी के आवास पर भी कार्यक्रम आयोजित कर सम्राट मिहिर भोज जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

चारों कार्यक्रमों में राष्ट्रीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रविंदर सिंह गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सम्राट मिहिर भोज जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। अपने संबोधन में उन्होंने समाज के लोगों से अपने गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेने तथा समाज को शिक्षित, संगठित और एकजुट बनाने का आह्वान किया।

जानसठ में रविंदर सिंह गुर्जर ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

जानसठ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रविंदर सिंह गुर्जर ने गुर्जर समाज के इतिहास और महापुरुषों के सम्मान का मुद्दा उठाते हुए कहा कि गुर्जर समाज ने हमेशा भाजपा सरकार का तन-मन-धन से साथ दिया है, लेकिन आज उसी सरकार में समाज के महापुरुषों के इतिहास को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो रही है।

उन्होंने कहा कि सम्राट मिहिर भोज गुर्जर थे, हैं और रहेंगे तथा समाज अपने महापुरुषों के इतिहास और सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज किसी से भीख नहीं मांग रहा, बल्कि अपने अधिकार और अपने महापुरुषों के सम्मान की मांग कर रहा है।

रविंद्र सिंह गुर्जर ने समाज के बच्चों को अपने महापुरुषों का सही इतिहास पढ़ाए जाने की मांग की। साथ ही युवाओं से एकजुट होकर समाज को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज की एकता और संगठन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है।

चारों कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

जयंती समारोह के दौरान समाज के लोगों ने सम्राट मिहिर भोज के जीवन, पराक्रम और गौरवशाली विरासत को याद किया। वक्ताओं ने समाज की एकता, सम्मान और सामाजिक मजबूती के लिए मिलकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

कार्यक्रमों में चौधरी ओमपाल सिंह आर्य, चौधरी रामफल सिंह दरोगा, चौधरी हरिंदर सिंह गुर्जर, चौधरी प्रदीप सिंह गुर्जर, चौधरी कुलदीप सिंह गुर्जर, चौधरी नितिन प्रधान, चौधरी महेंद्र सिंह, विवेक भाटी भूम्मा, दिलेराम प्रधान, जगपाल, महक सिंह, अमीचंद, अशोक प्रधान, दीपक, रामकुमार, सतपाल अध्यक्ष, विक्रम सिंह शहादरा, नरेश पाल दरोगा, राजवीर आर्य सिकंदरपुर, राजवीर विधूड़ी चांदसमंद, चौधरी अजय पवार, सचिन प्रधान, कुलदीप गुर्जर, सतीश नेताजी, दुष्यंत खटाना, संदीप गुर्जर, पंजाब सिंह, बोबिन्दर गुर्जर, मनीष मास्टर, चेयरमैन रतन सिंह, राजकुमार प्रधान, प्रवीण गुर्जर, नितिन गुर्जर और अनित गुर्जर सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य एवं सम्मानित लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सम्राट मिहिर भोज जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके जीवन एवं योगदान से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। आयोजकों ने कहा कि समाज को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ने तथा नई पीढ़ी को महापुरुषों के योगदान से परिचित कराने के लिए ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण हैं।

समारोह के दौरान “सम्राट मिहिर भोज का गौरव—गुर्जर समाज का स्वाभिमान” और “एकता ही शक्ति है, संगठन ही पहचान है” का संदेश भी प्रमुखता से सामने आया।

#MihirBhoj #MihirBhojJayanti #GurjarPratihar #GurjarSamaj #GurjarGaurav #GurjarEkta #GurjarMahasabha #RavindraSinghGurjar #Muzaffarnagar #Jansath #Mirapur #Khatauli #UPNews #RajsattaPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *