आदित्य प्रल्हाद पाहुजा अन्य हिंदू संगठनों के साथ पहुंचे थाने, लगाए गए आरोपों के खिलाफ दी शिकायत

रोहित त्यागी

मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में हिंदू संगठन के नेताओं ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपने ऊपर लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया दी। हिंदू संगठन के नेता आदित्य प्रल्हाद पाहुजा ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने एसपी से मिलकर उन पर दलाली समेत अन्य निराधार, असत्य और मानहानिकारक आरोप लगाए हैं।

पाहुजा ने अपने संगठन से संबंधित दस्तावेज, पंजीकरण और लोगो पुलिस को सौंपते हुए आरोप लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि वह पिछले 19 वर्षों से संगठन में कार्य कर रहे हैं और उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं है। उन्होंने आरोप लगाने वालों के खिलाफ 24 घंटे के भीतर कार्रवाई किए जाने की मांग की।

समर्थन देने पहुंचे बजरंगी सेना के अध्यक्ष सुमित बजरंगी ने कहा कि उनकी सेना ने राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास दलाली या ठगी से संबंधित कोई सबूत है तो वह पुलिस के सामने पेश होकर मुकदमा दर्ज कराए।

सुमित बजरंगी ने दोनों पक्षों से आपसी मतभेद होने पर हिंदू संघर्ष समिति के साधु नरेंद्र पवार के पास बैठकर मामले का समाधान निकालने की अपील की। उन्होंने कहा कि मीडिया या थाने के सामने एक-दूसरे पर आरोप लगाने से किसी को कोई लाभ नहीं मिलेगा।

पुलिस ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बाइट — प्रल्हाद पाहुजा

बाइट — सुमित बजरंगी

#Muzaffarnagar #MuzaffarnagarNews #UPNews #HinduSangathan #CrimeNews #RajsattaPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *