शाहपुर में पिटबुल के हमले से हड़कंप, छह लोग घायल
अनुज त्यागी
मुजफ्फरनगर। शाहपुर कस्बे में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पिटबुल कुत्ते ने मुख्य सड़क पर कई लोगों को अपना निशाना बना लिया। अचानक हुए हमले में करीब छह लोग घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, कुत्ते ने सड़क से गुजर रहे लोगों पर हमला किया और उन्हें काटकर घायल कर दिया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में भी दहशत फैल गई। लोगों ने किसी तरह कुत्ते को वहां से भगाया।
घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कस्बे में आवारा और हिंसक कुत्तों के साथ-साथ बंदरों की समस्या को लेकर भी चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं के कारण राहगीरों, बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर पंचायत से ऐसे पशुओं के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने और लोगों को राहत दिलाने की मांग की है।
#Muzaffarnagar #Shahpur #UPNews #PitbullAttack #DogAttack #RajsattaPost

