शाहपुर में खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, दो लोग झुलसे

मुजफ्फरनगर। शाहपुर कस्बे के मोहल्ला इस्लामाबाद में रात के समय खाना बनाते वक्त सिलेंडर में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि मकान की रसोई और घर में रखा सामान इसकी चपेट में आ गया।

जानकारी के अनुसार साजिद के घर में उनकी पत्नी नसीमा खाना बना रही थीं। इसी दौरान सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें मकान के ऊपरी हिस्से तक पहुंच गईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और भीगे कपड़े, रेत व पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया।

आग पर काबू पाने की कोशिश के दौरान साजिद और अनस खुर्शीद झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने मिलकर घर में लगी आग पर काबू पाया।

आग लगने से रसोई समेत घर में रखा सामान भी जलने की बात सामने आई है। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

#Muzaffarnagar #Shahpur #UPNews #FireIncident #RajsattaPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *