मेरठ,आज विश्विद्यालय मार्ग पर कवि दुष्यंत कुमार विमर्श vatika का शिलान्यास किया गया,

काफी संख्या में एकत्रित हुए कवि दुष्यंत-प्रेमियों के साथ डॉ. राजेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुए उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि जिस प्रकार दुष्यंत कुमार ने अपनी रचनाओं से,देश पर थोपे गए आपातकाल का जमकर विरोध किया वह निश्चित ही स्मरणीय हैं और हम सभी का सौभाग्य है कि हम दुष्यंत कुमार को याद करने हेतु यहाँ मौजूद हुए हैं। इस अवसर पर मेरठ महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने अपने संबोधन में कहा कि इस वाटिका के रूप में दुष्यंत कुमार को दी जाने वाली श्रद्धांजलि शुरुआत मात्र है, आगे भी अनेक स्मृति-कार्य दुष्यंत कुमार की याद में किए जाएँगे।


भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने प्रारंभिक उद्बोधन द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए दुष्यंत कुमार फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कामों पर प्रकाश डाला। डॉ. राहुल त्यागी के संयोजन व विग्नेश त्यागी के संचालन में आहूत उक्त कार्यक्रम में दुष्यंत कुमार की ग़ज़लों ने समा ऐसा बाँधा कि चलते कार्यक्रम के बीच ही दुष्यंत कुमार अमर रहे के ज़ोरदार नारे लगने लगे। इस अवसर पर रामकिशोर त्यागी,संजीवेश्वर त्यागी,सतेन्द्र चौधरी,ऐड. अजय त्यागी,धर्मेंद्र नागर,वीर साईं,संजय शर्मा,अशोक कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *