किसान स्वाभिमान संगठन की चकबंदी प्रकिया को लेकर बिरालसी व दूधली मे बैठक
—————————————
मुजफ्फरनगर :चरथावल ब्लॉक के गांव दूधली व बिरालसी मे आज चकबंदी प्रकिया को लेकर किसान स्वाभिमान संगठन की बैठक हुई जिसमे तय हुआ की दूधली मे चकबंदी प्रकिया पिछले 20 वर्षो से चल रही, दूधली मे वर्तमान मे कोई कांगों नियुक्त नहीं हैं व कसौली व दूधली का सीमांकन तहसील व चकबंदी कर्मियों के संयुक्त प्रयास से होना हैं जो अब तक नहीं हुआ किसान स्वाभिमान के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कहना हैं की चकबंदी विभाग प्रकिया मे ज्यादा समय इसलिए लगाता हैं ताकि लम्बे समय से किसानों से वसूली की जा सके,उपरोक्त गांवो मे सीमांकन व चकबंदी प्रकिया को आगे बढ़ाने के लिए अध्यक्ष ठा. अमरीश राणा द्वारा चकबंदी चकबंदी आयुक्त, व जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर को पत्र भेजकर प्रकिया को आगे बढ़ाने की मांग की हैं व त्वरित कार्यवाही न होने पर कलेक्ट्रेट व चकबंदी कार्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी हैं!

