यह है पूरी घटना
घटना के दिन सेफ्टी टैंक के लिए मिट्टी की खुदाई श्रमिकों द्वारा की जा रही थी, जबकि सेफ्टी टैंक की दीवार पूर्व से ही तैयार कर लिया गया था। मिट्टी खोदते समय सेफ्टी टैंक की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई।
तमंचा-कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने क्षेत्र के पिपरा बाजार इंटर कॉलेज के समीप सोमवार को बाइक सवार युवक को तमंचा, कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस उसे न्यायालय ले गई, वहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह मातहताें संग गश्त पर थे।
पिपरा इंटर कालेज के समीप खड्डा-पडरौना मार्ग पर संदिग्ध हाल में दिखे बाइक सवार युवक को रोक पुलिसकर्मियों ने तलाशी ली तो उसके पास से तमंचा, कारतूस मिला। पूछताछ में उसकी पहचान औरंगजेब अली निवासी जंगल अमवा थाना कोतवाली पडरौना के रूप में हुई।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अवैध असलहे के साथ पकड़े गए युवक का आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है। उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर उसे न्यायालय ले जाया गया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में दारोगा श्रवण कुमार यादव, प्रशिक्षु दारोगा मनिंद्र कुमार व कांस्टेबल पंकज यादव शामिल रहे।

