कोहरे और ठंड की वजह से शहर के कई हिस्सों में यातायात प्रभावित हुआ। वाहन चालकों को बेहद सावधानी बरतनी पड़ी। रेलवे और हवाई सेवाओं पर भी इसका असर देखा गया, जहां कुछ ट्रेनें और फ्लाइट्स देरी से चल रही हैं।
सावधानी की अपील
विशेषज्ञों ने लोगों से घर में रहने, गर्म कपड़े पहनने और हीटर का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष रूप से सावधानी बरतने की जरूरत है।
धूप रहेगी बेअसर
लखनऊ में कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच लोग राहत के लिए धूप का इंतजार कर रहे हैं। रविवार को एक बजे के बाद धूप दिखेगी, लेकिन लगेगी नहीं। इससे दिन में ठंड के और बढ़ने की संभावना है। छह जनवरी को संभाग के उत्तर-पश्चिमी भाग में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है।
देर रात सुबह के समय कहीं-कहीं छिछला से मध्यम कोहरा छाने की सम्भावना है।अगले दो दिन मौसम शुष्क रहने की सम्भावना है। कहीं देर रात सुबह के समय -कहीं छिछला से मध्यम कोहरा छाने की सम्भावना है।
इन जिलों में शीत दिवस होने की संभावना
चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, गोंडा, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, फरुखाबाद, कन्नौज, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, मैनपुरी, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, महोबा एवं आसपास इलाकों में।
घना कोहरा छाने की संभावना
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फ़तेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, देवरिया, गोरखपुर, एसके नगर, बस्ती, गोंडा, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी एवं आसपास इलाकों में।

