लखनऊ। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की 150वीं वर्षगांठ पर महाकुंभ 2025 के लिए एक समर्पित वेबपेज का शुभारंभ किया गया है। यह वेबपेज महाकुंभ के पूरे क्षेत्र में मौसम का पूर्वानुमान और चेतावनी जारी करने में सक्षम होगा। इससे श्रद्धालुओं और मेला प्राधिकरण को उनकी सुरक्षा और व्यवस्था करने में मदद मिलेगी।
गुरुवार को कानपुर रोड स्थित होटल हालीडे इन में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान वेबपेज https://mausam.imd.gov.in/mahakumbh/ का शुभारंभ किया गया। आपको बता दें कि इस वेब पेज पर महाकुंभ क्षेत्र में मौसम की पूरी जानकारी मिलेगी। तापमान, ठंड, वर्षा आदि को लेकर यहां पूर्वानुमान रहेगा।
मौसम अवलोकन प्रणाली का उद्घाटन
मौसम अवलोकन प्रणाली का उद्घाटन
इसके अलावा, चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, लखनऊ में विमानन सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए स्वचालित मौसम अवलोकन प्रणाली का उद्घाटन किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के प्रमुख डा. मनीष आर रणालकर ने आइएमडी की प्रगति को बताया।
मौसम विभाग के योगदान पर हुई चर्चा
मुख्य अतिथि सिंचाई विभाग के सचिव जीएस नवीन कुमार, उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डा. संजय सिंह ने कृषि क्षेत्र में मौसम विभाग के योगदान पर चर्चा की। मौसम विज्ञान के महानिदेशक डा. एम मोहपात्रा वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ मौसम विज्ञानियों ने तकनीकी प्रस्तुतियां दी।

आइएमडी की 150 सालों की यात्रा का प्रदर्शन
इसमें आइएमडी की सेवाओं और 150 वर्षों की यात्रा को प्रदर्शित किया गया। इस मौके पर विभाग की पहली हिंदी पत्रिका ‘क्षितिज’ का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। वैज्ञानिक डा. एम दानिश ने सभी का धन्यवाद किया। कार्यशाला में मौसम विभाग से जुड़े अन्य विशेषज्ञ मौजूद रहे।

महाकुंभ के लिए चलेंगी 12 ट्रेन
लखनऊ। महाकुंभ के मद्देनजर लखनऊ से प्रयाग तक के लिए एक विशेष पैसेंजर ट्रेन 12 जनवरी से चलाई जाएगी। 04292 लखनऊ-प्रयाग जंक्शन विशेष ट्रेन 12, 13, 27 व 28 जनवरी व 01, 02, 10, 11, 24 और 25 फरवरी को चलेगी। यह ट्रेन चारबाग से दोपहर दो बजे वाया रायबरेली शाम 07:55 बजे प्रयाग जंक्शन पहुंचेगी। 06071/06072 एमजी रामचंद्रन सेंट्रल (चेन्नै सेंट्रल)-गोमतीनगर विशेष ट्रेन भी छह फेरे लगाएगी।
06071 एमजी रामचंद्रन सेंट्रल-गोमतीनगर कुंभ मेला 18 जनवरी, 15 फरवरी और 01 मार्च को चेन्नै सेंट्रल से दोपहर 02:20 बजे छूटेगी। इसके बाद वाया वाराणसी और अयोध्या धाम होते हुए तीसरे दिन गोमतीनगर दोपहर 02:15 बजे पहुंचेगी 06072 गोमतीनगर-चेन्नै सेंट्रल विशेष 21 जनवरी, 18 फरवरी और चार मार्च को गोमतीनगर से तड़के 3:45 बजे चलेगी। इस ट्रेन में थर्ड एसी की 10 और स्लीपर की सात बोगियां लगेंगी।