टनल के ठीक ऊपर से एयरपोर्ट का रनवे विस्तार होना है, भविष्य में इतने हिस्से में जहाज की लैंडिंग होगी। टनल निर्माण के वक्त ब्लास्ट प्रूफ तकनीक पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इंजीनियर वह तकनीक अपनाएंगे, जिससे टनल और रनवे को सुरक्षित रखा जा सके। प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए एयरपोर्ट अथारिटी से बजट मांगा गया है।
एलिवेटेड सड़क निर्माण के लिए एनओसी की उलझन
वरुणा नदी के किनारे चौकाघाट से रिंग रोड तक करीब 15 किलोमीटर एलिवेटेड सड़क बननी है। इससे शहर को एक नया मार्ग मिल जाएगा। प्रस्तावित एलाइनमेंट में छावनी परिषद क्षेत्र का पार्क आ रहा है, इसके लिए एनओसी जरूरी होगी। प्रोजेक्ट को लेकर मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बैठक होनी है। इसके बाद एलाइनमेंट को अंतिम रूप दिया जा सकेगा।
नगर विकास मंत्री आज करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा
नगर विकास, शहरी समग्र विकास व जिले के प्रभारी मंत्री एके शर्मा 29 दिसंबर को जिले में होंगे। वह सड़क मार्ग से जिले में दोपहर दो बजे पहुंचेंगे। राजस्व अतिथि गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। वह कार्यकर्ताओं के बीच एक घंटे रहेंगे। कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक मजबूती के साथ पार्टी के निर्देशों पर चर्चा करेंगे।
4.30 बजे वह कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे। डेढ़ घंटे यह बैठक चलेगी। इसमें सरकार की चल रही योजनाओं, विकास कार्य और भावी योजनाओं पर बात करेंगे। यह जानकारी जिला सूचना अधिकारी डा. पंकज कुमार ने दी है।

