कुल 2.10 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी
पुलिस का कहना है कि एप को चलाने के बाद कुछ निजी जानकारी साइबर अपराधियों ने ले ली। जिस कारण युवक के खाते से सबसे पहले तीन अप्रैल को 50 हजार रुपये साफ हो गए। अगले दिन फिर दूसरे ट्रांजेक्शन में 60 हजार, छह अप्रैल को 2247 रुपये, चौथे ट्रांजेक्शन 12 हजार रुपये, पांचवें ट्रांजेक्शन में 64 हजार से अधिक और छठे ट्रांजेक्शन में नौ अप्रैल को 21 हजार रुपये खाते से साफ हो गए। कुल 2.10 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी हो गई।
साइबर टीम कर रही मामले की जांच
ठगी का एहसास होने पर उसने 1930 साइबर क्राइम हेल्प लाइन में अपनी शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद 87 हजार से अधिक रुपये पुलिस ने होल्ड करवा दिए। एसओ काठगोदाम दीपक सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साइबर टीम को भी मामला ट्रांसफर कर दिया गया है। जांच की जा रही है।

