भोजन माता, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बढ़ेगा मानदेय
देहरादून।प्रदेश में भोजन माता, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की तैयारी शुरू हो गई है। तीनों विभागों की ओर से मानदेय बढ़ाने के प्रस्ताव शासन को भेजे जा चुके हैं। बीते दिनों छत्तीसगढ़ में हुई मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक में भी राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था।
प्रदेश में 40 हजार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं कार्यरत हैं, जो लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रही हैं। वर्तमान में केंद्र सरकार की ओर से 4500 रुपये और राज्य सरकार की ओर से 4800 रुपये मानदेय दिया जाता है।
सरकार ने इस मामले में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया है। शिक्षा विभाग के अनुसार प्रदेश में 24 हजार भोजन माताएं कार्यरत हैं, जिन्हें 3000 रुपये मानदेय दिया जाता है। वहीं राज्य में करीब 12 हजार आशा कार्यकर्ता भी सेवाएं दे रही हैं।

