आधार कार्ड में 17 वर्ष थी आयु
बताया जाता है कि स्वजन द्वारा दिखाए गए स्कूली प्रमाण पत्र, आधार कार्ड में दुल्हन की आयु 17 वर्ष के आसपास थी। जिससे वह नाबालिग निकली। इसी के चलते संरक्षण अधिकारी ने उसकी शादी रुकवा दी और स्वजन को यह हिदायत भी दी कि वे शादी उसके बालिग होने के बाद ही करेंगे। वहीं बरात लेकर आया दूल्हा यहां से बिना दुल्हन के बारात सहित बैरंग ही लौटना पड़ा।
समाजसेवियों ने भ्रष्टाचार जैसी घातक कुरीति से दूर रहने का लिया संकल्प
समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस पर भ्रष्टाचार जैसी घातक कुरीति से दूर रहने का संकल्प लिया। सोमवार को हिंद जन सेवा समिति के बैनर तले नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित शहीद स्तंभ पार्क पर अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए समिति अध्यक्ष ललित त्रिवेदी ने कहा कि भ्रष्टाचार हर सूरत में एक घिनौना अपराध है।
वहीं समाज के लिए भी कलंक है। कहा कि भ्रष्टाचार की मार निम्न एवं मध्यम वर्ग के लोगों पर पढ़ती है। जिसके बाद मौजूद समाजसेवियों ने भ्रष्टाचार जैसी घातक कुरीति से दूर रहने का संकल्प लिया। इस दौरान राजेश वर्मा, धर्मेंद्र कुमार, रोजी, पायल, पिंकी, सुनीता, विपिन, मुकेश कुमार, सतवीर सिंह व अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

