पुलिस ने दबिश देकर हत्या के आरोपित को गिरफ्तार किया
सीओ विमल प्रसाद ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर टीम गठित कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी गई। उन्होंने बताया कि दबिश देकर रविवार को सुबह हत्या के आरोपित गोकुल भट्ट 35 वर्ष निवासी नैनोली को दन्यां अल्मोड़ा रोड जागनाथ होटल से 50 मीटर पहले से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंपा
बताया कि आरोपित नशे का आदी है, नशे के लिए पैसे मांगने पर नहीं मिले तो मारपीट कर मां की हत्या कर दी। वहीं शव का पोस्टमार्टम कर स्वजन को सौंप दिया है। यहां पुलिस टीम में थानाध्यक्ष धौलछीना विजय नेगी, अपर उप निरीक्षक पुष्कर खाती, हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह पांगती, प्रेम सिंह, धनी राम आदि शामिल रहे।
खबर में प्रस्तुतीकरण के लिए प्रतीकात्मक तस्वीर का उपयोग किया गया है।
आरोपित आए दिन माता-पिता से करता था मारपीट
मृतक के पति लीलाधर ने बताया कि उनका पुत्र आए दिन उनके और उनकी पत्नी के साथ मारपीट करता था। शुक्रवार को भी उनके पुत्र ने मारपीट कर उन्हें घर से भगा दिया। बताया कि आए दिन मारपीट के चलते उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही थी। अब नशे के आदि पुत्र ने उनकी पत्नी की हत्या कर दी है।
दन्यां क्षेत्र में हुई घटना का आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया। मामले की पूरी गहनता से जांच की जा रही है। देवेंद्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा।

