छात्र संघ नेता अमन जैन ने पहले प्रयास में किया यूजीसी नेट क्वालीफाई
मुजफ्फरनगर,छात्रसंघ संयुक्त सचिव अमन जैन ने बताया कि उन्होनें एनटीए द्वारा 23 अगस्त को अयोजित हुई समाजशास्त्र विषय की यूजीसी नेट की परीक्षा दी थी जिसका परिणाम 17 अक्टूबर की देर शाम एनटीए ने जारी किया जिसमें उन्हें 92.29 परसेंटाइल अंक प्राप्त हुए है जिसके साथ उन्होनें प्रथम बार में ही असिस्टेंट प्रोफेसर एवं पीएचडी ग्रुप के लिए नेट की परीक्षा को क्वालीफाई कर लिया है।
छात्र संघ नेता अमन जैन ने बताया कि उन्होंने मुजफ्फरनगर के डीएवी इंटर कॉलेज से हाई स्कूल और इंटरमीडिएट , डीएवी डिग्री कॉलेज से बीएससी, एमएससी (रसायन विज्ञान) , बीएड , एलएलबी और एमए ( समाजशास्त्र ) प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की है।
छात्रसंघ नेता अमन जैन ने बताया कि मेरी इस सफलता का श्रेय मेरे माता-पिता, मित्र और मेरे सभी गुरुजनों को जाता है जिनके सहयोग, मार्गदर्शन और आशीर्वाद के कारण ही यह संभव हुआ है।
छात्रसंघ नेता अमन जैन ने परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए कहा कि खुद पर विश्वास रखे और किसी की बातों में आए बिना अपने लक्ष्य के लिए प्रयासरत रहे, सफलता अवश्य ही आपको प्राप्त होगी।
राजसत्ता पोस्ट परिवार की और से छात्र अमन जैन जी को बधाई शुभकामनाएं

