सिलगुड़ी (राजसत्ता पोस्ट)
विप्रो फाउंडेशन जोन 7A का समर्पण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न….विप्र समाज के डॉक्टर अधिवक्ता चार्टर्ड अकाउंटेंट को किया गया सम्मानित …सभी ने कहा सराहनीय पहल ।

सिलीगुड़ी: विप्र फाउंडेशन जोन 7 A के समर्पण कार्यक्रम में 15 तारीख की शाम सिलीगुड़ी शहर के शिल्पांचल भवन में विप्र फाउंडेशन जोन 7 ए के समर्पण कार्यक्रम के तहत नव निर्वाचित सदस्यो का शपथ समारोह तथा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय विप्र फाउंडेशन के प्रभारी सुशील ओझा जी, डॉ हर्षा त्रिवेदी जी, तृणमूल के राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा 18 नंबर वार्ड के पार्षद संजय शर्मा जी, विप्र फाऊंडेशन जॉन 7 ए के अध्यक्ष डॉक्टर टी एम तिवारी जी उपस्थित थे। इसके साथ ही कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन के सभी सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत द्वीप प्रज्वलित करके की गई। भगवान परशुराम जी की स्तुति करते हुए सभी ने उन्हें याद किया और उनके पद चिन्ह पर चलने का निर्णय किया। शपथ समारोह के दौरान विप्र फाउंडेशन जोन 7 A के नव नियुक्त अध्यक्ष डॉक्टर टी एम तिवारी , सचिव रामचंद्र शर्मा , कोषाध्यक्ष मोहनलाल शर्मा एवम सिलीगुड़ी चैप्टर के अध्यक्ष निरंजन शर्मा , सचिव विपुल शर्मा , कोषाध्यक्ष मुरारी शर्मा सहित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों को सुशील जी ओझा एवम संजय जी शर्मा के द्वारा शपथ दिलवाई गई। वही बहुत कम उम्र में भगवान परशुराम पर रिसर्च कर उन्हें ऊंचाइयों पर ले जाने वाली और देश ही नहीं बल्कि विश्व पटल पर अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली डॉक्टर हर्षा द्विवेदी ने सिलिगुड़ी महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती सुमन शर्मा , सचिव श्रीमती अंशु शर्मा एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती कविता शर्मा सहित सभी पदाधिकारी एवं महिला कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलवाई। उन्होंने अपने वक्तव्य में सिलीगुड़ी के विप्र फाउंडेशन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यहां आकर और सभी के बीच इतना आदर और सम्मान पाकर भगवान परशुराम के प्रति अपने समाज के प्रति सभी की आस्था देखकर मैं बहुत खुश हूं और हमें सभी के लिए मानव मात्र के लिए तो कार्य करना ही है लेकिन हमें फिर से भगवान परशुराम के इतिहास को दोहराना है…. यह दिखाना है ,आज की पीढ़ी को और आने वाली पीढ़ी को कि हम क्या है,हमारा अस्तित्व क्या है? वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील ओझा जी ने कहा कि जिस तरह से बूंद बूंद सागर भरता है इस तरह हमें भी एक होना है शास्त्रों में लिखा है कि हमने हमेशा से मानवता के लिए कार्य किया है ब्राह्मण हमेशा से समाज को राह दिखाते रहे हैं तो हमें भी आज वही करना है। एक होकर अपनी शक्ति को देश के लिए राष्ट्र के लिए समाज के लिए समर्पित करना है। इस पूरे कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन की एक पहल ने सभी को सम्मोहित कर दिया यह कार्यक्रम था सम्मान समारोह , जिसमें विप्र समाज के डॉक्टर, अधिवक्ता, चार्टर्ड अकाउंटेंट को पदाधिकारीयो द्वारा सम्मानित किया गया । विपुल शर्मा एवं श्रीमती अंशु शर्मा के द्वारा इस कार्यक्रम का बहुत ही सुंदर संचालन किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में कार्यक्रम संयोजक दामोदर शर्मा एवम अनिल तिवारी सहित सभी सदस्यों का पूरा-पूरा सहयोग रहा। इस कार्यक्रम में सिलीगुड़ी के आसपास के क्षेत्र के साथ-साथ जयगांव , अलीपुरद्वार, कर्सियांग किशनगंज आदि छेत्रों के भी प्रतिनिधि शामिल हुए । सभी सिलीगुड़ी वासी ऐसे कार्यकर्म की भूरी भूरी प्रसंशा कर रहे है।

