[ad_1]
{“_id”:”66e4a38ca6fe369f8504b174″,”slug”:”tenant-accused-of-theft-case-filed-dehradun-news-c-5-1-drn1030-500726-2024-09-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Dehradun News: किरायेदार पर चोरी का आरोप, मुकदमा दर्ज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

बंजारावाला में एक व्यक्ति ने अपनी किरायेदार पर जेवरात और नकदी चोरी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। 10 सितंबर को मकान मालिक को घटना की जानकारी लगी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पटेलनगर इंस्पेक्टर केके लुंठी ने बताया कि बंजारावाला निवासी विजपाल की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि प्रिया उर्फ कुसुम विजयपाल के घर पर पिछले कई साल से किराये पर रह रही थी। काफी विश्वास होने के चलते विजयपाल नौ अगस्त को उसे घर की चाबी देकर देवबंद चले गए। वापस लौटे तो 14 अगस्त को प्रिया बिना बताए ही घर छोड़कर चली गई। 10 सितंबर को उन्हें सहारनपुर जाना था तो उन्हें जेवरात की जरूरत पड़ी। इस दौरान देखा तो जेवरात और पचार हजार रुपये गायब मिले।
कार्यालय से एसी व एलईडी चोरी
नेहरू युवा केंद्र संगठन के राज्य कार्यालय से एसी और एलईडी चोरी हो गए। लेखा पर्यवेक्षक हरगोविंद सिंह मेहरा ने बताया कि सात सितंबर की शाम को कर्मचारी कार्यालय बंद कर चले गए। अगले दिन सुबह जब वापस लौटे तो कार्यालय के दरवाजे टूटे मिले और अलमारी खुली मिली। चोर कार्यालय से एक एसी और एलईडी चोरी कर ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
[ad_2]
Source link

