अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पद्मश्री से सम्मानित एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज स्वर्गीय जसपाल राणा के देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और उनके निधन को खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस दुखद घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि जसपाल राणा ने अपनी प्रतिभा और उपलब्धियों से देश और उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। खेल जगत में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी और भरोसा दिलाया कि पूरा प्रदेश इस दुःख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

जसपाल राणा के निधन की खबर से खेल जगत और उनके चाहने वालों में शोक की लहर है। विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद कर रहे हैं।

#AnujTyagiPost #RajsattaPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *