लेख-अशोक बालियान,चेयरमैन,पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन
भारत में लोकसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल से 1 जून तक 7 चरणों में मतदान हुआ है। आम चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे। एग्जिट पोल के शुरुआती रुझानों के हिसाब से बीजेपी पूरे देश में जबरदस्त प्रदर्शन कर सकती है। एग्जिट पोल में मुज़फ्फरनगर लोकसभा सीट बीजेपी के उम्मीदवार व् केन्द्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान के खाते में जाती दिख रही है।


एग्जिट पोल एक तरह का चुनावी सर्वे है जो मतदान के दिन किया जाता है। इसमें मतदान करके बाहर निकले मतदाताओं से पूछा जाता है कि उन्होंने किस पार्टी या प्रत्याशी को वोट दिया है। इस तरह से प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण करके यह अनुमान लगाया जाता है कि चुनावी नतीजे क्या होंगे।
दुनिया के देशों में सबसे पहला एग्जिट पोल संयुक्त राज्य अमेरिका में 1936 में हुआ था। जॉर्ज गैलप और क्लॉड रोबिंसन ने न्यूयॉर्क शहर में एक चुनावी सर्वेक्षण किया गया था, जिसमें मतदान करके बाहर निकले मतदाताओं से पूछा गया कि उन्होंने किस राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को वोट दिया है। इस तरह से प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण करके यह अनुमान लगाया गया कि फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट चुनाव जीतेंगे। रूजवेल्ट इस चुनाव में जीत गए थे। इसके बाद, एग्जिट पोल अन्य देशों में भी लोकप्रिय हो गए थे। सन 1937 में ब्रिटेन में व सन 1938 में, फ्रांस में पहला एग्जिट पोल हुआ था।
भारत में एग्जिट पोल की शुरुआत सन 1996 में हुई थी। इसे सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसाइटीज (CSDS) ने किया था। सन 1998 में, पहली बार किसी निजी न्यूज चैनल ने एग्जिट पोल का प्रसारण किया था।आजकल, भारत में कई एग्जिट पोल होते हैं, जिन्हें विभिन्न एजेंसियों द्वारा किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *