कौशाम्बी/प्रशांत कुमार मिश्रा

अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा आयोजित हुई बैठक

कौशाम्बी। मंझनपुर विकास भवन स्थित सरस हॉल में नरवडे ग्लोबल ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक का हुआ आयोजन।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर माननीय जिलाधिकारी एसपी ने किया। बैठक में कई मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रोहित वैश्य एवम प्रदेश अध्यक्ष इरफ़ान अहमद व महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष ज्योत्सना गुप्ता एवम प्रदेश सेकेट्री एडवोकेट लंकेश मिश्रा का फूल मालाओं से किया गया स्वागत। इस बैठक में भारी संख्या में भीड़ जमा हुई लोगों की समस्या भी सुनी गई एवम कई अधिकारियो को समस्या से अवगत कराया गया जल्द ही निपटाने का अधिकारियो ने दिया आश्वासन। पदाधिकारियों को आई कॉर्ड का वितरण किया गया उसके पश्चात गरीबों को संगठन के पदाधिकारियों के सहयोग से गरीबों को कम्बल वितरित किया गया ।

इस दौरान करीब 200 गरीबों को दिया गया कम्बल। कम्बल पाकर गरीबों के चेहरे खिले पदाधिकारियों को दिया धन्यवाद इस मौके रोहित वैश्य राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष इरफ़ान अहमद, प्रदेश अध्यक्ष महिला सभा ज्योत्सना गुप्ता, एडवोकेट लंकेश मिश्रा प्रदेश सेकेट्री,ज़िला मिडिया प्रभारी मो नसीम जिला अध्यक्ष एवम तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *