कौशाम्बी/प्रशांत कुमार मिश्रा

 ख्वाजा कड़क शाह का 729वां उर्स मेला ,12 जनवरी से 19 जनवरी तक होगा – वली अशरफ

कौशाम्बी। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जनपद में सिराथू तहसील के अंतर्गत ऐतिहासिक स्थल कड़ा धाम में पिछले 728 सालों से लगातार होने वाला उर्स का मेला इस बार 12 जनवरी से लेकर 19 जनवरी तक रहेगा । यह दरगाह सदियों से हिन्दू -मुस्लिम समुदाय की आस्था का केन्द्र बिंदु रही है। यहां उर्स की शुरुआत गंगा जल के आचमन के साथ होती है। मेले में विभिन्न प्रकार के आसमानी झूले आकर्षण का केंद्र रहते हैं साथ ही साथ मैजिक शो सर्कस आदि भी मेले के आकर्षण को बढ़ाते हैं मेले में महिलाओं के लिए मीना बाजार एवं स्वादिष्ट व्यंजन की दुकाने भी लगी होती हैं दूर-दराज से आए हुए लोग बाबा खड़क शाह की मजार पर माथा टेकते तथा चद्दर चढ़ाते हैं जिससे उनकी हमेशा मुंह मांगी मुरादें पूरी होती हैं इस ऐतिहासिक मेले में लाखों की संख्या में लोग देश के विभिन्न कोने से आते हैं और मेले का लुफ्त उठाते हुए बाबा खड़क शाह की मजार में इबादत करते हैं। दरगाह के मुतवल्ली वली अशरफ ने बताया की वैसे तो मेला 12 तारीख से लेकर 19 तारीख तक है पर मुख्य रूप से यहां पर तीन दिन ही मेला लग पता है जिसमें दूर–दराज से लोग आते हैं और मेले का लुफ्त उठाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *