कौशाम्बी/प्रशांत कुमार मिश्रा
स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती, प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन, स्वामी जी के पदचिन्हों पर चलने का लिया संकल्प


कौशाम्बी। नगर पंचायत सिराथू के बचपन प्ले स्कूल में आज स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती मनाई गई। जहां विवेकानंद की प्रतिमा पर नमन कर श्रद्धा के फूल अर्पित किए गए।

सिराथू के कालाकाकर रोड स्थित बचपन प्ले स्कूल में आज स्वामी विवेकानंद की जयंती शुक्रवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में धूमधाम के साथ मनाई गई। वहीं विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर विद्यालय के प्रबंधक महोदया, प्रिंसिपल मैम व समस्त स्टाफ ने उनके जीवन से जुड़ी हुई तमाम बातों को बताया जिसमे बताया कि उठो मेरे शेरों, इस भ्रम को मिटा दो कि तुम निर्बल हो, तुम एक अमर आत्मा हो, स्वच्छंद जीव हो, धन्य हो, सनातन हो, तुम तत्व नहीं हो, न ही शरीर हो, तत्व तुम्हारा सेवक है, तुम तत्व के सेवक नहीं हों। उठो, जागो और तब तक नहीं रुको, जब तक कि लक्ष्य न प्राप्त हो जाए। ऐसे नारों से युवाओं के दिलों में जोश भरने वाले स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उनको शत-शत नमन।

