कौशाम्बी/प्रशांत कुमार मिश्रा
हत्या का प्रयास करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

कौशाम्बी। जपनद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सराय अकिल पुलिस उ0नि0 सुनील कुमार यादव मय हमराह पुलिस बल द्वारा मु0अ0सं0 10/2024 धारा 323/504/506/324/307 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त शिव सागर पुत्र रामखेलावन निवासी ग्राम पडरिया सुकवारा थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी को इच्छना तिराहा थाना सराय अकिल से गिरफ्तार किया गया एवं एक अदद घटना मे प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की गई। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया ।

