कौशाम्बी/प्रशांत कुमार मिश्रा
550 ग्राम गांजा के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

कौशाम्बी। अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सैनी पुलिस उ0नि0 अरुण कुमार मौर्य मय हमराह पुलिस बल द्वारा गस्त/चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त बच्चू लाल उर्फ गोर लाल पुत्र बाकेलाल नि० बीच का पुरवा अझुवा थाना सैनी जनपद कौशाम्बी को लोहंदा पुल के पास से 550 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 09/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।

