कौशाम्बी/प्रशांत कुमार मिश्रा 

धूमधाम से निकली भव्य कलश शोभा यात्रा, जय श्री राम के लगे जयकारे 

गाजे-बाजे के बीच निकली भव्य शोभा कलश यात्रा में भक्ति का माहौल बना रहा

कौशाम्बी। आपको बता दें आज नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम में आज भव्य कलश शोभा यात्रा आरएसएस, विश्व हिन्दू परिषद्ब, बजजरंग दल, और भाजपा के नेतृत्व में कलश यात्रा गाजे-बाजे के बीच निकली , कलश यात्रा- यात्रा में नगर पंचायत दारानगर में भक्ति का माहौल बना रहा हर तरफ जय श्री राम की गूंज सुनाई दे रही थी । हर तरफ वातावरण में जयकारे की गूंज सुनाई पड़ रही थी। कलश यात्रा नगर पंचायत कड़ा धाम के कुबरी घाट से शोभा यात्रा निकलकर 51 शक्तिपीठ मां शीतला के दरबार में समाप्त हुई। कलश यात्रा के दौरान मोहनपटेल , अजय पाण्डेय , विवेक जायसवाल , समर बहादुर , यशराज पाण्डेय, जनक पाण्डेय, पप्पू उपाध्याय, सप्तमी पंडा , आदि हजारों की संख्या में राम भक्त भव्य कलश यात्रा में शामिल रहे तथा दीपा श्रीवास्तव ने सबका आभार भी व्यक्त किया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *