योगी राज में गुंडई चरम पर ,कुख्यात अपराधी स्वर्गीय गुडन बम बाज के परिवार के द्वारा करा जा रहा है एक प्लाट पर अवैध कब्जा पुलिस बनी मूक दर्शक
कानपुर। आपको बता दें पूरा मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर का है जहां 95/33 पेज बाग बेगमगंज का बताया जा रहा है, जहां 100 गज के प्लाट पर स्वर्गीय गुडन बम बाज के परिवार की नजर पड़ी है, खाली प्लाट देखा नहीं की माफियाओं की नजर उस प्लांट पर चली जाती है, ऐसा ही कुछ मामला बेगमगंज के पेज बाग कानपुर के इलाके में देखा जा रहा है,जहां पर एक प्लाट खाली देख पीछे से दीवाल तोड़कर गुडन बम बाज की बहन (शमशाद बेगम उर्फ मुन्नी) उसका भाई (इरफान) और उसके अज्ञात साथियों के द्वारा प्लाट की पीछे से दीवाल तोड़कर अपना सामान रख दिया जाता है, और बड़ी ही सफाई से उस प्लाट पर अपना मलिकाना हक भी जताने लगते हैं,बेगमगंज पेसबाग के पूरे क्षेत्र में स्वर्गीय गुडन बम बाज और उसके परिवार की तूती बोलती है, यह इतने बड़े हिस्ट्री सीटर रह चुके हैं, कि इनके सामने कोई भी परिवार खड़ा नहीं होता, दहशत में इनके सामने कोई आता नहीं है, पहले भी कई जमीन के मामले कब्जा करने के सामने आ चुके हैं, लेकिन दहशत के मारे गुडन बम बाज के परिवार और उसके साथियों के सामने कोई भी परिवार खड़ा नहीं होता है।
वही गुडन बम बाज की बहन बड़ी सफाई से कहती है कि मामला कोर्ट में चल रहा है, बल्कि कोर्ट में मामला सड़क का था ना कि प्लाट का,
वही प्लांट के असली मालिक (महब हाशिम) ने बेगमगंज थाने में गुडन बम बाज की बहन के खिलाफ एप्लीकेशन भी दी है, मीडिया के सामने गुहार भी लगाई है, कि ऐसे दबंग ऐसे हिस्ट्रीशीटर से उनके प्लाट को बचाया जाए और उनकी रक्षा करी जाए, लगातार गुडन बम बाज के परिवार उसके साथियों के द्वारा धमकी दी जा रही है, जान से मारने की, धमकी दी जा रही है, झूठे मुकदमे में फसाने की, धमकी दी जा रही है, एप्लीकेशन वापस लेने की धमकी दी जा रही है।
वही प्लाट के ओनर के एडवोकेट (फिरोज खान) का कहना है की स्वर्गीय गुडन बम बाज के परिवार उनके साथियों के द्वारा अवैध तरीके से प्लांट पर कब्जा किया जा रहा है, बल्कि उनके पास प्लांट की रजिस्ट्री प्लाट का दाखिल खारिज सारे पेपर मौजूद हैं, उसके बाद भी दबंग स्वर्गीय गुडन बम बाज के परिवार उसके साथियों द्वारा धमकी दी जा रही है, प्लाट के ओनर और उनके एडवोकेट फिरोज खान ने पुलिस प्रशासन योगी आदित्यनाथ से गुहार भी लगाई है की ऐसे दबंग माफियाओं ऐसे दबंग लोगों से उन्हें न्याय दिलाए।
अब देखने वाली बात तो यह है कि जहां योगी आदित्यनाथ का सख्त शासन पूरे उत्तर प्रदेश में चल रहा है, वहां कुछ ऐसे भी लोग हैं जिनका काम है खाली प्लाट पर कब्जा करना, और उसके बाद पैसे वसूलना ऐसे दबंग लोगों पर कानून का डंडा कब चलता है, कब ये जेल की सलाखों के पीछे जाते हैं, यह तो आने वाला वक्त बताएगा।
बाइट, महब हाशिम प्लाट ओनर
बाइट, एडवोकेट फिरोज खान

