सचिन त्यागी
बागपत जिले में ईस्टर्न पेरिफेरल पर श्रद्धालुओं की बस दुघर्टना में दो महिलाओं की मौत हो गयी। हादसे में आठ लोग घायल बताए गये है। सुचना पर मौके पर पहुची खेकड़ा पुलिस ने एम्बुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया हैं जहां उनका ईलाज चल रहा है।
पंजाब से वृंदावन के लिए एक मिनी बस में श्रृद्धालू भगवान श्री कृष्ण दर्शन के लिए गये थे जो बीती रात करीब 2 बजे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस्वे से पंजाब के लिए लौट रहे थे। लेकिन जैसे ही उनकी बस खेकड़ा थाना क्षेत्र में पहुंची रास्ते में खड़े एक ट्रक से टकरा गयी।
बस टकराते ही जोर से की आवाज सुनाई दी और चीख पुकार मच गयी। सूचना पर मौके पर पहंुचे खेकड़ा थाना प्रभारी ने सभी घायलों को एम्बूलेंस 108 की सहायता से जिलाअस्पताल में भर्ती कराया है। इस हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए है जबकि दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गयी है। सभी लोग पंजाब के रहने वाले बताए गये है। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। उनकेे परिजनों को इसकी सूचना दे दी गयी है।

