कन्नौज-

हिस्ट्रीशीटर की गोली से घायल सिपाही की मौत।

सिपाही सचिन राठी की कानपुर में इलाज के दौरान मौत।

देर रात करव्वब 12 बजे सिपाही ने तोड़ा दम।

ज्यादा खून बहना बताया जा रहा मौत का कारण।

विशुनगढ़ में हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने के लिए गई पुलिस टीम के ऊपर बदमाश ने अपनी पत्नी एवं बेटे के साथ मिलकर हमला बोल दिया

इस दौरान पुलिस कर्मियों पर की गई फायरिंग की चपेट में आकर एक सिपाही को गोली लग गई

सिपाही के गोली लगने के बाद पुलिस टीम ने हिस्ट्रीशीटर के मकान को घेर लिया और तकरीबन 4 घंटे तक चली मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर एवं उसके बेटे को दौड़ा कर गोली मारते हुए दोनों को पकड़ लिया है।

5 फरवरी को जिले में तैनात महिला सिपाही से होनी थी सचिन की शादी।

शहीद सिपाही सचिन राठी(अंकित राठी)s/o मास्टर वेदपाल जनपद मुजफनगर के बुढ़ाना थाने के गांव शाहडब्बर के मूल निवासी थे

2019 बैच में हुआ था पुलिस में भर्ती।

पुलिस लाइन में सिपाही को दी जाएगी सलामी।

वही हिस्ट्रीशीटर और उसके बेटे को पैर में गोली लगी, दोनों पकड़े गए.

सौरभ दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *