मुज़फ्फरनगर।स्वतंत्रता आंदोलन में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक, सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी,सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, वरिष्ठ सपा नेता राकेश शर्मा सहित सपा कार्यकर्ताओं ने मालवीय चौक स्थित उनकी प्रतिमा श्रद्धासुमन अर्पित किए।
पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी,वरिष्ठ सपा नेता राकेश शर्मा ने उनको नमन करते हुए कहा कि भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय एकमात्र ऐसे युग पुरूष थे जिनको उनके ऐतिहासिक योगदान के लिए महामना की उपाधि से अलंकृत किया गया।
वह काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रणेता तो थे ही इस युग के आदर्श पुरुष भी थे। उनके द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन के साथ पत्रकारिता,वकालत, समाज सुधार,मातृ भाषा तथा भारत की सेवा में अपना जीवन अर्पण करने के लिए महामानव होने के कारण महामना कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *