कौशाम्बी/प्रशांत कुमार मिश्रा
01 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया
अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मंझनपुर पुलिस उ0नि0 सुनील कुमार मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त सरताज आलम पुत्र स्व जुबैर निवासी हजरतगंज कस्बा व थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी को गडरियन का पुरवा बाग के पास से 01 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 357/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को मा० न्यायालय भेजा जा रहा है।


