उत्तराखंड/रुड़की
अनुज त्यागी
त्यागी समाज चैरिटेबल ट्रस्ट रुड़की की एक बैठक ट्रस्ट के महासचिव विकास त्यागी के नेहरूनगर स्थित कार्यालय पर ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन त्यागी की अध्यक्षता व महासचिव विकास त्यागी के संचालन में आयोजित हुई। बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने विचार रखते हुए कहा लंबे समय से रुड़की शहर के अंदर *त्यागी भवन* के निर्माण के लिए प्रयास जारी था, जिसके लिए त्यागी समाज चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा नहर किनारे 25 सौ स्क्वायर फीट जमीन त्यागी भवन के निर्माण हेतु खरीद ली गई है तथा इसी से लगी 8 सौ स्क्वायर फीट जमीन और खरीदने के लिए त्यागी समाज के लोगों से चंदा एकत्र किया जा रहा है। जल्द ही उक्त जमीन पर त्यागी भवन का निर्माण शुरू किया जाएगा।
ट्रस्ट के महासचिव विकास त्यागी ने बताया इस त्यागी भवन का उपयोग त्यागी समाज को प्राथमिकता देते हुए सर्वसमाज के लिए केवल सामाजिक कार्यों में किया जाएगा।
बैठक में जे डी त्यागी, डॉ राकेश त्यागी, एड बृजेश त्यागी, एड दुष्यंत त्यागी, प्रदीप त्यागी, प्रीभोज त्यागी, सूबेदार सुशील त्यागी, विक्टर त्यागी, पुनीत त्यागी, अनुराग त्यागी, सतीश त्यागी, विनोद त्यागी, हार्दिक त्यागी आदि उपस्थित रहे।

