Breaking news

मुजफ्फरनगर। नोएडा की ओमेक्स सोसायटी प्रकरण से सुर्खियों में आए श्रीकांत त्यागी की आज एक जनसभा रोहाना शुगर मिल में बैंक्विट हॉल में आयोजित की गई थी जिसमें त्यागी भूमिहार समाज के स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम से दूरी ही बनाकर रखी और बैंक्वेट हॉल में कुर्सियां खाली रह गई, बता दे श्रीकांत त्यागी ने कुछ दिन पूर्व त्यागी भूमिहार समाज के कुछ लोगों पर आरोप लगाए थे जिसके बाद त्यागी समाज में श्रीकांत त्यागी के प्रति भारी आक्रोश उत्पन्न हो गया था, गांव नावला निवासी अभिषेक त्यागी ने कहा आज त्यागी भूमिहार समाज ने श्रीकांत त्यागी को उसकी औकात दिखा दी है और जो लोग उसके साथ बाहर से आए थे केवल उन्हीं के बैठने से कुछ कुर्सियां भर गई थी, वही गांव जड़ौदा पांडा निवासी हिमांशु त्यागी ने कहा जो लोग हमारे समाज के श्रीकांत त्यागी प्रकरण में श्रीकांत त्यागी के बच्चों और बीवी पर हुए पुलिस के अत्याचार के खिलाफ मेरठ धरने पर 2 महीने तक लगातार रहे आज श्रीकांत त्यागी उन्हीं पर आरोप लगा रहा है यह बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जो हमारा समाज श्रीकांत त्यागी के समर्थन में खड़ा था आज श्रीकांत त्यागी इस पर आरोप लगा रहा है इसलिए हमारे यहां श्रीकांत के प्रति लोगों में आक्रोश है, गांव बेहड़ी निवासी आशीष त्यागी का कहना है अभी कुछ दिन पूर्व शुक्रताल में हमारे समाज की एक साध्वी की हत्या कर दी गई थी उसमें श्रीकांत त्यागी कहां थे जो आज राजनीति करने के लिए मुजफ्फरनगर के भूमिहार समाज की ओर देख रहे हैं, वही खाई खेड़ी निवासी जीतू त्यागी का कहना है श्रीकांत त्यागी ने अपनी सुरक्षा लेने के लिए समाज के ही एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया था हम ऐसे व्यक्ति को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं जो समाज को ही दो भागों में बांटने का काम करता हो।।

देखें वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *