Breaking news
समाजवादी पार्टी की प्रदेश कमेटी घोषित
मुज़फ़्फ़र नगर से मुस्लिम चेहरे के तौर पर अलीम सिद्दीकी को बनाया गया विशेष आमंत्रित सदस्य
लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने अपनी प्रदेश कमेटी की घोषणा कर दी। जिसमे ज़िला मुज़फ़्फ़र नगर से सपा के वफादार मुस्लिम चेहरे अलीम सिद्दीकी को भी प्रदेश में ज़िम्मेदारी दी गई। कमेटी की घोषणा होने पर अलीम सिद्दीकी के आवास पर उनके समर्थकों का जमावड़ा लग गया। सभी ने आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव का धन्यवाद किया।
अलीम सिद्दीकी ने प्रदेश कमेटी में मनोयन होने पर प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल को बधाई व श्री अखिलेश यादव का आभार व ज़िले के सभी वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद किया।
इस मौके पर नदीम राणा, फ़राज़ अंसारी, उमर खान,शशांक त्यागी,हाजी चांद खान, फहीम सिद्दीकी,दिलशाद अंसारी मुकुल त्यागी,सोनू सिंह आदि मौजूद रहे।

