त्यागी भूमिहार समाज के लोगों पर पूरे मुकदमे को लेकर रुड़की के त्यागी भूमिहार समाज में भारी आक्रोश

हरिद्वार।उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और योगी मंत्रीमंडल में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह द्वारा मुज़फ्फरनगर के शुक्रताल में आयोजित कार्यक्रम में त्यागी, सैनी व कश्यप समाज की बेटियों पर की गई अभद्र टिप्पणी का विरोध करने पर त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी, बॉबी त्यागी, अमित त्यागी व विकास त्यागी पर गाजियाबाद पुलिस द्वारा मुकदमे दर्ज़ करने पर त्यागी समाज रुड़की द्वारा कड़ा विरोध दर्ज कराया गया है।
आज त्यागी कल्याण एवम विकास समिति,रुड़की द्वारा रुड़की एसडीएम के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे ज्ञापन में त्यागी समाज के सम्मानित लोगो पर मुकदमे दर्ज़ करने का कड़ा विरोध करते हुए गाजियाबाद पुलिस द्वारा दर्ज़ एफआईआर निरस्त करने की मांग की हैं ताकि त्यागी समाज में सरकार के विरुद्ध उत्पन्न आक्रोश समाप्त हो।
त्यागी समाज के अध्यक्ष डा राकेश त्यागी ने कहा कि यू पी के केबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह द्वारा त्यागी समाज की बहू बेटियों पर की गई अभद्र टिप्पणी कतई भी बर्दाश्त के लायक नहीं है जिससे त्यागी समाज में भीषण आक्रोश है।
त्यागी समाज के उपाध्यक्ष विकास त्यागी ने कहा कि त्यागी समाज की बेटियों का अपमान किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने इसे लेकर विरोध दर्ज करने वाले त्यागी समाज के प्रबुद्ध लोगों पर गाजियाबाद पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने की कड़ी निंदा करते हुए इसे अविल्म्ब निरस्त करने की मांग उत्तर प्रदेश सरकार से की हैं।
इस दौरान त्यागी समाज के संरक्षक जे डी त्यागी, अध्यक्ष डा राकेश त्यागी, उपाध्यक्ष विकास त्यागी, ब्रिजेश त्यागी, सुशील त्यागी,श्यामकुमार त्यागी, प्रदीप त्यागी, नरोत्तम त्यागी, अक्षय त्यागी, विनोद त्यागी, प्रीभोज त्यागी, विनीत त्यागी, धीरज त्यागी, हार्दिक त्यागी, आदेश त्यागी, अशोक त्यागी, मुनेश त्यागी, शिवकुमार त्यागी, अनुराग त्यागी, संदीप त्यागी, एकांश त्यागी, राजकुमार त्यागी, सेवाराम त्यागी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed