अलीगढ़: अलीगढ़ के गंगीरी इलाके में रविवार की रात एक मंदिर में राम दरबार की मूर्तियां क्षतिग्रस्त कर दी गईं. घटना से इलाके के लोगों का गुस्सा भड़क गया. मौके पर लाेगाें की भीड़ जुट गई. सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंच गए. अधिकारियों ने नई मूर्ति लगवाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया. जांच में पता चला कि मंदिर के पुजारी से विवाद के बाद गांव के ही एक व्यक्ति ने मंदिर की मूर्तियों को खंडित कर दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

क्षेत्राधिकारी छर्रा शिवेंदु ने बताया कि थाना गंगीरी इलाके के मलसई गांव में हनुमान मंदिर है. मंदिर में लगी राम दरबार की 3 मूर्तियां रविवार की रात क्षतिग्रस्त कर दी गईं. साेमवार की सुबह पुजारी समेत अन्य लाेगाें ने खंडित मूर्तियाें काे देखा काे उनका गुस्सा भड़क गया. जानकारी हाेने पर मौके पर लाेगाें की भीड़ जुट गई. वे मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे थे. सीओ ने बताया कि स्थानीय लोगों की मांग को पूरा किया जा रहा है. नई मूर्तियां लगाने की बात हो गई है. इसके लिए ऑर्डर भी दे दिया गया है. 3 से 4 घंटे में मूर्तियां लगा दी जाएंगी. मामले में एफआईआर दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

मामले को लेकर एसपी ग्रामीण पलाश बंसल ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि गांव के उमेश पुत्र जान सिंह का रविवार रात को मंदिर के पुजारी से मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था. इसके बाद रोष में आकर उमेश ने मंदिर की मूर्तियों को खंडित कर दिया. मामले में तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर आराेपी काे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed