नेहा बोरा के बयान पर छत्रपति शिवाजी सेना का कड़ा एतराज, निष्पक्ष जांच और विधिक कार्रवाई की मांग
मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक युवती नेहा बोरा के कथित बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि वायरल वीडियो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया है। इसी मामले को लेकर छत्रपति शिवाजी सेना ने विरोध जताते हुए निष्पक्ष जांच और कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग की है।
छत्रपति शिवाजी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्चित आर्य के नेतृत्व में संगठन के सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने वायरल वीडियो और उसमें किए गए कथित बयान की जांच कराने की मांग उठाई।
प्रदर्शन के बाद संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वायरल वीडियो की प्रामाणिकता और सोशल मीडिया पर इसे प्रसारित करने वाले संबंधित खातों की जांच की मांग की गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्चित आर्य ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार और जनप्रतिनिधियों की नीतियों की आलोचना करने का अधिकार सभी को है, लेकिन किसी भी सार्वजनिक व्यक्ति के संदर्भ में आपत्तिजनक या अमर्यादित भाषा के प्रयोग की शिकायत पर निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की जांच कर तथ्यों के आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाए।
बाइट: अर्चित आर्य, राष्ट्रीय अध्यक्ष, छत्रपति शिवाजी सेना
रिपोर्ट: रोहित त्यागी
#RajsattaPost #Muzaffarnagar #UPNews #CrimeNews #UttarPradesh

