मुजफ्फरनगर में सत्ता परिवर्तन रैली की तैयारियां तेज, आवाम-ए-हिंद पार्टी ने गांव खाईखेड़ा में चलाया जनसंपर्क अभियान
मुजफ्फरनगर। आवाम-ए-हिंद पार्टी की ओर से 15 नवंबर को जानसठ में आयोजित होने वाली सत्ता परिवर्तन रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी नेताओं ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राव नदीम के आह्वान पर आयोजित इस रैली को लेकर कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं और उन्हें रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।
इसी क्रम में पार्टी के महासचिव मोहम्मद अली जैदी ने गांव खाईखेड़ा में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर 15 नवंबर को जानसठ में होने वाली रैली की जानकारी दी और अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
मोहम्मद अली जैदी ने कहा कि रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता लगातार क्षेत्र में लोगों से संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से एकजुट होकर रैली में भागीदारी करने का आह्वान किया। पार्टी की ओर से रैली की तैयारियों को लेकर जनसंपर्क अभियान जारी है।
#Muzaffarnagar #Jansath #AwaamEHindParty #RaoNadeem #RajsattaPost
